Top 5 Short Moral Stories in Hindi
बच्चों के जीवन में नैतिक कहानियां (Hindi Moral Stories) सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह उनके व्यवहार निर्माण के लिए एक अच्छा माध्यम है, साथ ही ये कहानियां जो सही-गलत का फर्क बच्चों को समझाने के लिए सबसे बेहतर साबित होती है। बचपन और छात्र जीवन में पढ़ी हुई बातें इंसान के साथ जीवनभर रहती हैं। यहाँ विद्यार्थियों के लिए 5 सबसे अच्छी और प्रेरणादायक लघु कहानियों की सूची दी गई है, जो उन्हें जीवन के सबसे महत्वपूर्ण सबक सिखाएंगी:
1.दो घड़ों की कहानी: जानिए क्यों कोई भी इंसान बेकार नहीं होता | Hindi Moral Stories

एक समय की बात है, एक किसान रोज़ अपनी दोनों मिट्टी के घड़ों में पानी भरकर घर लाता था। एक घड़ा बिल्कुल ठीक था, जबकि दूसरा थोड़ा-सा टूटा हुआ था। रास्ते में चलते समय टूटा घड़ा थोड़ा-थोड़ा पानी टपकाता रहता था। जिस वजह से अक्सर ही टूटा घड़ा आधा मटका पानी ही पहुंचा पाता |
एक दिन, एक घड़ा जो ठीक था , उसने टूटे घड़े से कहा “तुम मालिक को हमेशा ही निराश करते हो , मुझे देखो में कितना मजबूत हु “!
में पूरा पानी ले कर चलता हु , और तुम अधूरे हो , तुम्हारे कारण मालिक को कम पानी मिलता है।”
टूटा घड़ा निराश हो गया ।
अगले दिन ,
किसान पानी भर के रास्ते से जा रहा था, तो पास के रास्ते को देखा , टूटा घड़ा उठाया और टूटे घड़े से मुस्कुराते हुए बोला ,

“तुम सोचते हो तुम बेकार हो, पर तुमने रास्ते को खूबसूरती दे दी है।”
टूटा घड़ा हैरान हो गया, “मैंने? , कैसे?”
किसान उसे रास्ते की तरफ इशारा करता है। टूटा घड़ा देखता है ,
रास्ते के एक किनारे पर खूबसूरत फूलों की कतार लगी थी।
किसान बोला, “मुझे पहले से पता था , तुम टूटे हुए हो , मेने रास्तों के दोनों तरफ सुंदर फूलों के बीज डाल दिए और हर दिन तुमसे टपकता पानी इन बीजों को सींचता रहा। तुम्हारी वजह से ये फूल खिले हैं। अगर तुम न टूटे होते, तो यह रास्ता इतना रंगीन और खुशबूदार न होता।”
टूटा घड़ा खुशी से भर गया। उसे समझ आया कि उसकी कमी ही किसी और की खूबसूरती का कारण बनी।
कहानी से सीख : हर इंसान में कुछ न कुछ कमी होती है, लेकिन कई बार वही कमी किसी और के लिए वरदान बन जाती है। खुद को कमज़ोर या बेकार न समझें—हर किसी की अपनी खासियत और महत्व होता है।
2.कर्म का फल : अंत हमेशा खूबसूरत होता है

एक छोटे से गाँव में एक गरीब बूढ़ी औरत रहती थी, उसके पास ज्यादा कुछ नहीं था , लेकिन उसका दिल बहुत बड़ा था। एक दिन ठंडी शाम को उसने देखा कि एक घायल चिड़िया उसके दरवाजे पर पड़ी है।
वह तुरंत उसे उठाकर घर ले आई और उसकी मरहम-पट्टी करने लगी।
रोज उसे खाना देती और देखभाल करती,कुछ हफ्तों में वह चिड़िया ठीक हो गई।
एक सुबह चिड़िया उड़कर चली गई।
बूढ़ी औरत उदास हुई, मगर खुशी इस बात की थी वह ठीक हो गई और हवाओं में अच्छी तरह से उड़ सकती थी ।
कुछ दिनों बाद तेज बारिश हुई। बूढ़ी औरत का घर लकड़ियों का था , जिस वजह से तेज बारिश की वजह से वो गिरने लगा , बूढ़ी औरत जब अपने घर से बाहर आई तो कई लोग उसके घर के तरफ आ रहे थे जो सहायता के लिए आए थे , जो घर टूटने लगा था । बूढ़ी औरत ने जब आस पास देखा तो उन्हें वह ही चिड़िया दिखी , जो कुछ हफ्ते पहले मिली थी ,
एक व्यक्ति ने कहा यह मेरी चिड़िया है यह मुझे इस तरफ का इशारा करते हुए ले आई और यहां देखा तो आपका घर बारिश में गिर रहा था मगर अब कोई बात नहीं सब सही हो गया है ,
और वह बूढ़ी औरत कुछ नहीं कहती बस मुस्कुराती रहती है , और यह कहानी यहां समाप्त होती है |
कहानी से सीख : दया कभी व्यर्थ नहीं जाती और आपका कर्म आपके पास जरूर लौट आता है भले ही आप अच्छा या बुरा काम करते है ! सदैव अच्छा रहे अच्छा सोचे ।
3.गुस्सा और लोहे की कील की एक अनोखी की कहानी

कुछ आदतें बुरी होती है, और कुछ अच्छी ।
लेकिन क्या हो जब बुरी आदतें आप पर हावी हो जाए ।
समीर नाम का एक लड़का तुकाराम गांव में रहता था , उसका स्वभाव अच्छा था वह बड़ों की बातों को पालन भी करता था । मगर वह हमेशा छोटी छोटी बातों पे गुस्सा किया करता ।
कुछ समय बाद ,
जब उसका दाखिला स्कूल में हुआ तो वह खुश था , मगर उसके कक्षा के छात्रों ने उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया क्योंकि वह अभी अच्छे से पढ़ और लिख नहीं पाता था , इस कारण वह सभी बच्चों पे गुस्सा हो जाया करता । स्कूल में छोटी-छोटी बातों पर तंग आकर वह चिल्ला पड़ता |
धीरे धीरे यह सिलसिला चलता रहा , एक दिन समीर डंडे ले कर उन सभी छात्रों को मारने लगा । उसकी यह आदत और स्वभाव के कारण कुछ दिनों के लिए उसे स्कूल से निकाल दिया गया ।
एक दिन उसके पिता ने उसे कुछ कीलें और एक हथौड़ा दिया। उन्होंने कहा, “जब भी गुस्सा आए, इस दीवार में एक कील ठोकना।” कुछ दिनों में दीवार कील से भर गई।
फिर पिता ने कहा, “अब जब भी गुस्सा आए नियंत्रण करने की कोशिश करना और एक कील दीवार से निकालना।” धीरे-धीरे समीर कीलें निकालता गया और गुस्सा कम होने लगा। जब सभी कीलें निकल गईं, पिता उस दीवार दिखाकर बोले, “देखो, कील निकाल गई, पर निशान रह गए। ऐसे ही गुस्से के शब्द भी दिल में निशान छोड़ते हैं।”
अब समीर को समझ आ चुका है गुस्सा करना घातक हो सकता है और अपने पे नियंत्रण करना ही एक सफल जीवन है ।
कहानी से सीख : गुस्सा रिश्तों को तोड़ता है, लेकिन शांति उन्हें जोड़ती है। जब आप किसी की बेकार बात पर चुप रहना चुनते हैं, तो चिढ़ाने वाला व्यक्ति अपनी सारी ताकत खो देता है। अनसुना करना कमजोरी नहीं, बल्कि एक समझदार जीत है।
4.पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी : Short Moral Stories in Hindi

नीरज पढ़ाई में बहुत अच्छा था, लेकिन खेलना उसे समय की बर्बादी लगता था। उसके दोस्त रोज़ मैदान में फुटबॉल खेलते, पर नीरज किताबों में डूबा रहता।
एक दिन स्कूल में खेल दिवस (Sports Day) की घोषणा हुई। सभी बच्चों ने उत्साह दिखाया। नीरज के शिक्षक ने सुझाव दिया कि वह भी किसी खेल में भाग ले।
पहले तो नीरज ने मना किया, लेकिन दोस्तों के कहने पर वह दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हो गया। हालांकि उसने कभी अभ्यास नहीं किया था, इसलिए वह जल्दी ही थक गया और हार गया।
नीरज निराश था, तब उसके शिक्षक ने कहा, “बेटा, जैसे दिमाग को पढ़ाई की जरूरत है, वैसे ही शरीर को खेल की , दोनों साथ चलेंगे तो ही तुम पूरी तरह स्वस्थ रहोगे।”
नीरज ने बात समझी और रोज़ थोड़ा-थोड़ा खेलने लगा, आगे वाली प्रतियोगिता में उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
कहानी से सीख : पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी हैं, इनमें संतुलन सफलता लाता है।
5.नशा – एक बुरे संगत की कहानी : Class 8 Moral Stories in Hindi |

एक संगत का असर किस हद तक प्रभावित कर सकता एक बच्चे को की घर में ही चोरी करनी पड़े ,पढ़िए और जानिए किया हुआ रेहान के साथ और कैसे उसने इस पर काबू पाया।
मेरी उम्र अभी 13 साल है में एक नशे की लत में हु मुझे यह लत 6 महिनों से अधिक हो चुका है इस नशे में एक तरह का केमिकल ( whitner) सूंघता हु इसे सूंघने के बाद मुझे ऐश लगता है मानो कोई आस पास है ही नहीं,इसकी कीमत 80 रुपए है में काम तो में करता नहीं हु तो इसके लिए पैसे मे अपने घर से चोरी कर लेता हु ,कभी पापा के जेब से तो कभी मम्मी के पास से तो कभी बड़े भाई की जेब से मगर एक दिन जब मेरे भाई ने मुझे पकड़ लिया तो !उन्होंने कुछ बोला नहीं मगर एक तरफ बुला के पूछा
बड़ा भाई : किया हुआ पैसे क्यों चुरा रहा है हां ? घर में मांगेगा तो नहीं मिलेगा ?
में : नहीं मुझे ऐश लगा परेशान करना सही नहीं होगा
बड़ा भाई : अच्छा इस तरह से चोरी करेगा तो और परेशान होंगे सब लोग किया कारण है बता ?
में : अब जो पूरी तरह से चौंक गया था समझ नही आ रहा था किया बोलूं बड़े भाई ने मेरी जेब चेक किया तो उसने पाया मेरे जेब में whitner हैं उन्होंने देखा और पूछा
बड़ा भाई : यह किया है ?
में : भैया यह मेरा नहीं है , यह मेरा नहीं है
बड़ा भाई : रुक अभी तू , बड़े भाई ने उसके आस पास अपना मुंह ले गया वो समझ गया यह इसी का है ,
में ( मन ही मन में ) : मेरा भाई समझ गया यह मेरा ही है अब मुझे यह नही पता था किया करना है ,
बड़ा भाई : अब तू चिंता मत कर में बताऊंगा किया करना है ! मेरे भाई ने व्हाइटनर ( whitner) छीन के फेक दी और मेरा जो एक मोबाइल था उसे भी छीन लिया भाई ने मुझे अच्छे से मुंह धोने को कहा और
बड़ा भाई (बोला ) : कल से कोई दोस्त से नहीं मिलेगा तू उन्होंने मुझे ज़ोर से चिल्ला के कहा ।
अब अगले दिन से भाई मुझे अपने साथ पार्क में ले जाया करते और नए नए लोगों से मिलवाते है और साथ ही नशे को छोड़ने की दवा भी दिलवाई ,मेरे नए दोस्त बनते है सब अच्छे स्कूल में पढ़ते है मेरा भी नाम पुराने स्कूल से नए स्कूल में दाखिला हुआ ,मेरे भाई रोज मुझे पार्क ले जाया करते और योग करने को बोलते है ,मुझे जब भी नशा करने का मन करता मेरा भाई मुझे दवाई खिलाता और अच्छी अच्छी परफ्यूम ( सुगंधित ) सूंघता और पानी से मुंह धोने को बोलते थे बहुत मुश्किल से नियंत्रण हो पता था , फिर धीरे धीरे थोड़ा नियंत्रण हो पा रहा था ,
उन्होंने मुझे किताबे पढ़ने की आदत लगाईं और मेरी उस बुरी आदत को उन्हे किताब पढ़ने की आदत से बदलने में मदद की लगभग 4 महीने के बाद में उस बुरे नशे की आदत से में बच निकला और अपने जीवन में आगे बढ़ा ,मेरे भाई समझ गए मेरी गलत संगत से यह सब मेने सीखा वो जानते थे में यह नशा में छोड़ सकता हु और उन्होंने इसीलिए मेरा दोस्तों का संगत भी बदला । मेरा समय बर्बाद हुआ मगर मेने एक बुरी आदत से बच पाया और एक सिख मिली ।
कहानी से सीख : कई बार हम सब गलत संगत में फस जाते है और गलत चीज़े भी सीख लेते है इसीलिए बचपन में हमारे आस – पास का वातावरण भी बहुत मायने रखते है , अच्छी संगत के साथ साथ हम अपने आप अच्छी आदतों में होते है और बुरी संगत के साथ बुरी आदतों में । एक समय तक मस्ती सही है मगर अच्छे दोस्त बनाए , दोस्तो बुरी संगत से बचे, क्योंकि बुरी संगत आपको डूबा देती है। आशा करते हैं आपकी ये “Top 5 Short Moral Stories in Hindi ” के पोस्ट की ये कहानी अच्छी लगी हो |
निष्कर्ष :
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” Top 5 Short Moral Stories in Hindi for Students ” शीर्षक वाली यह दिलचस्प हिंदी कहानी, पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ Short Hindi Stories for Kids “, ” सफलता की प्रेरणादायक कहानियां,” ,”Hindi Stories for Kids with morals ”,” short hindi stories for kids with moral“,” Short Hindi Stories for Kids with moral ”, ”Short Moral Stories in Hindi for kids ” , ” युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी ” , ” Short Moral Stories in Hindi ” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !
ये भी पढ़ें : 3 Inspirational Stories for Kids: प्रेरणा से भरी कहानियाँ
ये भी पढ़ें : 10 Best Akbar Birbal Moral stories for Kids in Hindi
ये भी पढ़ें : सम्पूर्ण पंचतंत्र की कहानियाँ