जादुई लकड़ियाँ ( The Magical Stick story ) : Akbar Birbal Story in Hindi
क्या सच में कोई ऐसी जादुई लकड़ियां हो सकती हैं जो चोर को पल भर में पकड़ लें? यह सवाल सुनने में भले ही किसी चमत्कार जैसा लगे, लेकिन (Akbar Birbal Story) अकबर और बीरबल की इस अनोखी कहानी में आपको इसका बेहद रोचक जवाब मिलेगा।
एक दिन एक छोटे व्यापारी के घर में रखा लाखों का कीमती सामान तथा सारी मेहनत की कमाई चोरी हो गयी। दुखी और परेशान व्यापारी न्याय की उम्मीद लेकर शहंशाह अकबर के दरबार में पहुँचा। पूरे महल में हड़कंप मच गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चोर का कोई सुराग नहीं मिला। तभी बीरबल ने अपनी अद्भुत बुद्धिमानी से एक ऐसी योजना बनाई, जिसमें उन्होंने “जादुई लकड़ियों” का सहारा लिया। क्या वे लकड़ियां सचमुच जादुई थीं, या फिर उसके पीछे छिपी थी बीरबल की असाधारण चतुराई? आइए जानते हैं अकबर और बीरबल की यह रोमांचक, रहस्यपूर्ण और शिक्षाप्रद कहानी।
जादुई लकड़ियां की अजब कहानी
इस बार मेरा कभी अच्छा व्यापार हुआ में खुश था, मेरे सभी सेवकों ने भी अच्छा काम किया और इस बार कोई नुकसान नहीं हुआ , मैंने हमेशा की तरह दिनभर की सारी रकम जोड़कर घर लाया और उसे सुरक्षित रखने के लिए अपने संदूक में रख दिया |

अगली सुबह ,
मेरी आँख खुली, तो मेरे पैरों तले ज़मीन खिसक गई। मेरा संदूक खुला पड़ा था, पूरा घर अस्त-व्यस्त था और घर में रखा लाखों का कीमती सामान तथा मेरी सारी मेहनत की कमाई चोरी हो चुकी थी। यह देखकर मैं चिंता, दुःख और आश्चर्य से पूरी तरह टूट गया। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर इतनी बड़ी चोरी किसने की ?
पहली बार इतना अच्छा व्यापार हुआ था बिना किसी नुकसान के !
संदूक के ताले की चाबी सिर्फ मेरे पास थी ऐसा कौन कर सकता है ??
मेने यह सारा वाक्य अपने मित्र को बताया , साथ ही मेने अपने सेवकों के बारे में बताया में उन पे संदेह नहीं कर सकता अन्यथा वह कही और काम पे चले जाएंगे , इस व्यापार में एक सेवक और मालिक में भरोसा टिका होना चाहिए , उसने मुझे सुझाव देते हुए कहा मुझे शहंशाह अकबर के दरबार में जाना चाहिए ,
मेने भी बिना कोई देरी किए दरबार पहुंचा ।
मेने शहंशाह अकबर को विस्तार से बताया!
जहांपनाह !
इस बार अच्छा व्यापार होने के कारण कभी अच्छा मुनाफा हुआ मगर मेरे सुबह उठते ही संदूक से मेरी सारी रकम और साथ ही घर में रखा लाखों का कीमती सामान चोरी हो चुकी थी और में अपने सेवकों पे संदेह नहीं कर सकता अन्यथा उन्हें दिक्कत होगी और हो सकता है वह कही और काम करने चले जाए ।
शहंशाह अकबर ने गंम्भीरता से कहा : आप चिंतित ना हो आपको सारी रकम जल्दी ही मिल जाएगी ।
शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा : बीरबल हम चाहते है इस समस्या को आप सुलझाया हम समझते है, आप से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता इस समस्या को ।
बीरबल : जी जहांपनाह !
बीरबल ने व्यापारी से कहा , यह काम बेशक आपके किसी एक सेवक का ही है, इतनी बारीक से सिर्फ वही इतना काम कर सकता है जो आपके बारे में सब कुछ जनता है ।
बीरबल ने व्यापारी से कहा आप अपने सभी सेवकों को दरबार में बुलाए ।

उनके दरबार में आते ही बीरबल ने चार जादुई लकड़ियां निकाली सब यह सुन आश्चर्य हो गया जादुई लकड़ियां ! जादुई लकड़ियां किया सच में होती है ??
शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा : बीरबल किया यह सच में जादुई लकड़ियां है ??
बीरबल : जी जहांपनाह ! इन्हें मेने कई सालों को तपस्या के पश्चात् एक साधु बाबा से प्राप्त किया है और इससे पहले मेने इससे कई बार इस्तेमाल भी किया है ।
बीरबल कहते है इन सेवकों में से जिसने भी चोरी की है उनकी लकड़ी कल तक 2 इंच बढ़ जाएगी यह सुन सभी जिज्ञासा से भर गए ऐसा भी हो सकता है क्या !
सभी सेवकों को एक-एक लकड़ी दी गई और कहा गया आप में से जो कोई भी चोर है उसकी लकड़ी 2 इंच बढ़ जाएगी और उन सभी सेवकों को लकड़ियों के साथ कल उपस्थित होने को कहा गए ।
सब को यह जानना था कौन चोर है और यह जादुई लकड़ियां कैसे काम करती है ।
एक सेवक जो बहुत डरा हुआ था , उसे समझ नहीं आया किया करे और बार बार अपनी लकड़ी की तरफ देखने लगा ।
अब अगली सुबह !
सभी दरबार में उपस्थित हुए ।
बीरबल ने एक – एक कर सभी को लकड़ियां देखना शुरू की , एक सेवक जिसकी लकड़ी दो इंच छोटी थी , बीरबल ने उन्हें एक तरफ किया और कहा जहांपनाह यह चोर है !
वह सेवक ने कुछ नहीं कहा और अपने सेठ जी के पैर पकड़ रोने लगा , सेठ जी चोरी मेने ही की थी मुझे माफ कर दे।
सारी रकम व्यापारी को सौंप दी गई और चोर को कुछ सालों के लिए कारागार में डाल दिया गया ।
शहंशाह अकबर : बीरबल किया यह लकड़ियां सच में जादुई लकड़ियां है ??
बीरबल : नहीं जहांपनाह ! हमें यह पता था जब हम इन मामूली लकड़ियों को जादुई लकड़ियां बता कर पेश करेंगे तो सामने वाला चोर आपने बचाव में कुछ जल्दबाजी कर गलतियाँ करेगा और हम उसे पकड़ लेंगे ।
शहंशाह अकबर ने कहा : वोह बीरबल तुम्हारा कोई जवाब नहीं और हंसी के ठहाके के साथ यह कहानी यहां समाप्त होती है मिलते है और किसी कहानी में धन्यवाद !
कहानी से सिख : आप कुछ गलत करते है और आप यह सोचते है कि आप बच जाओगे तो आप गलत हो एक दिन आपकी सच्चाई सबके सामने आ ही जाती है । गलत काम करने वाला हमेशा अपने ही चाल में फंस जाता है । चतुराई और मनोविज्ञान से हर बड़ा सच सामने लाया जा सकता है
अच्छा सोचे , अच्छा करे ।
निष्कर्ष :
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” जादुई लकड़ियों की अजब कहानी | Akbar Birbal Story in Hindi ” शीर्षक वाली यह दिलचस्प हिंदी कहानी, पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ अकबर और बीरबल की मजेदार हिंदी कहानियाँ “,”Akbar Birbal Stories in Hindi”,” Akbar Birbal Story in Hindi“, ”Akbar Birbal hindi kahaniyan with Moral ”, ” Short Hindi Stories ” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !