बच्चों के लिए टॉप 5 मजेदार और सीख देने वाली हिंदी कहानियाँ
आज का दिन बहुत खूबसूरत है, और इसे और भी खास बनाती हैं ये मजेदार और सीख देने वाली हिंदी कहानियाँ।
आज की इस पोस्ट का शीर्षक है “Top 5 Short Hindi Stories for Kids: Laugh & Learn”।
इन कहानियों में बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ गहरी नैतिक शिक्षा भी छिपी हुई है। कहीं परिश्रम का महत्व सिखाया गया है, तो कहीं बुद्धिमानी और मूर्खता के बीच का अंतर मजेदार अंदाज़ में समझाया गया है।
हँसी, मजाक और सीख से भरपूर ये छोटी-छोटी कहानियाँ बच्चों को धैर्य, समझदारी और आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना सिखाती हैं। हर कहानी में छिपी नैतिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ उनकी सोच और कल्पनाशक्ति को भी नई उड़ान देती है। इतना ही नहीं, ये कहानियाँ माता-पिता और बच्चों के बीच प्यार, अपनापन और खूबसूरत यादों का रिश्ता भी मजबूत बनाती हैं।
तो आइए, चलें एक ऐसी मजेदार कहानी-यात्रा पर ,
जहाँ हर कहानी के साथ मिलेगी मुस्कान, सीख और ढेर सारी प्रेरणा!
1.कौआ और दुष्ट सांप : Hindi Stories for Kids

एक बड़े पेड़ पर एक कौआ और उसकी पत्नी रहते थे। दोनों बहुत खुश थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। उसी पेड़ की जड़ में एक काला सांप रहता था।
हर बार जब कौआ और उसकी पत्नी अंडे देते, सांप चुपके से ऊपर चढ़कर उनके अंडे खा जाता। कौआ और उसकी पत्नी बहुत दुखी रहते, लेकिन वे सांप का सामना नहीं कर सकते थे।
उन्होंने कई बार योजना बनाई कि , हम दूसरे पेड़ों पे बस जाना चाहिए , किंतु वह सांप वहां आ कर भी उनके अंडे चुरा कर खा लिया करता,
एक दिन कौआ अपने मित्र सियार के पास गया और सारी समस्या बताई। सियार बहुत चालाक था।
उसने कहा, “तुम्हें ताकत से नहीं, बुद्धि से काम लेना होगा।”
सियार और कौआ दोनों ने मिल एक योजना बनाई,
पास के राज्य में राजा का महल था , वहां की रानी , रोज सुबह दिनचर्या के हिसाब से, नदी किनारे स्नान करने जाती है , और अपने गहनों को नदी किनारे रख दिया करती है ।
सियार ने कहा, “जब रानी अपने गहने उतारे, तो तुम उनमें से एक हार उठा लेना और उसे सांप के बिल में डाल देना।”
अगले दिन कौआ नदी किनारे जा पहुंचा और रानी के गहनों को देखने लगा , जैसे ही रानी ने अपने गहने उतारे,
कुछ देर बाद , कौआ ने एक कीमती हार उठा लिया और उड़कर सीधा सांप के बिल में डाल दिया ।
जब रानी साहिबा स्नान कर लौटी और वह जब अपने गहने पहने लगी तो कुछ गहने कम थे ! उन्होंने सैनिकों को आदेश दिया कि हमारा रत्नों से भरा हुआ हार गायब है , ढूंढ के लाया जाया !
सभी सैनिक आस पास के इलाके और जंगल में फैल गए और हर जगह रानी साहिबा का हार ढूंढने लगे ।
वे उसे ढूंढते-ढूंढते पेड़ के पास जा पहुंचे। उन्होंने बिल में झांका और हार देखा।
जैसे ही उन्होंने हार निकालने के लिए बिल खोदा, सांप बाहर निकला। सैनिकों ने तुरंत उसे मार डाला।
इस तरह कौआ और उसकी पत्नी को सांप से हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया।
वे फिर से खुशी-खुशी रहने लगे।
कहानी से सीख : कठिन समस्याओं का समाधान बुद्धिमानी से किया जा सकता है।
2.कछुआ और दो हंस : hindi stories for kids with Moral

एक जंगल में बहुत सुंदर सा झील था । उस झील से कई सारे पंछी और जानवर रहते थे , सभी जानवर और पंछी उस झील से ही अपनी प्यास बुझाया करते थे ।
इस जंगल में एक कछुआ अपने दो मित्र हंसों के साथ रहा करता था ।
वह अक्सर ही साथ भोजन करते और साथ ही खेलते ।
आस – पास के जानवरों को यह बात कुछ समझ नहीं आती थी , कछुआ इन हंसों के साथ किया कर रहा है ,
मगर वह साथ नहीं छोड़ते थे ।
धीरे – धीरे , समय बीता झील सुखने लगा ।
कई सारे जानवर दूसरे जंगल चले गए तो कुछ मर गए ।
अब सूखा इस हद तक आ चुका था , जैसे झील में पानी की एक बूंदे भी ना बची हो !
हंसों ने सोचा कि उन्हें किसी दूसरी झील में जाना होगा।
उन्होंने कछुए से कहा, “मित्र, हम तुम्हें भी साथ ले जाना चाहते हैं, लेकिन तुम उड़ नहीं सकते।”
कछुआ उदास हो गया और जिज्ञासा में ,
कछुआ : मित्रों अब मुझे किया करना चाहिए ?
हंसों को कुछ समझ नहीं आ रहा था , उन्होंने पास से लोमड़ी गुजरते हुए देखा , और सभी उसके पास जा पहुंचे ,
उन्होंने लोमड़ी को अपनी सारी समस्याओं के बारे में बताया ।
लोमड़ी बहुत चालाक थी उसने कहा , आज कल सलाह मुफ्त में नहीं मिलती ।
वह हंस और कछुआ समझ गए थे लोमड़ी उन से खाना चाहती था , उन्होंने अपने पास से थोड़ा खाना लोमड़ी को दिया ।
लोमड़ी ने सुझाव दिया वह लकड़ी देखो और भाग गई ।
हंस और कछुआ सोच में पड़ गए लकड़ी का किया करे ?
तभी एक हंस ने बोला : यह लकड़ी कछुआ अपने मुंह में रख लेगा और हम दोनों एक तरफ से पकड़ कर इसे अपने साथ ले चलेंगे !
यह विचार बहुत अच्छा था ।
हंसों ने कछुआ को साफ – साफ कहा : इस सफर के दौरान कुछ भी बोलना हीं है , अन्यथा तुम जीवित नहीं बच पाओगे ।
कछुआ : मित्रों में ऐसा ही करूंगा !
उन्होंने उड़ना शुरू क्या , कुछ देर का सफर तय उन्होंने किया मगर ,
थोड़ी दूर तय करने के बाद कई सारे जानवरों ने ध्यान दिया कि कछुआ उड़ रहा है , सभी हंसने लगे ।
कछुआ: समझ नहीं पा रहा था क्या करना वह चुप – चाप ही रहा ।
मगर कुछ दूरी और तय करने के बाद
यह अजीब दृश्य देख जानवर और पंछी ने कहा : कछुआ कब से उड़ने लगे ? और हंसने लगे।
कछुए को गुस्सा आ गया। वह बोला, “ये लोग हंस क्यों रहे हैं?”
जैसे ही उसने मुंह खोला, वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।
हंस दुखी हो गए, लेकिन अब कुछ नहीं किया जा सकता था।
कहानी से सीख : स्वयं के प्रति धैर्य रखना समझदारी की निशानी है , और बिना सोचे-समझे बोले गए शब्द अक्सर नुकसान कर जाते हैं। इस कहानी में अगर कछुआ कुछ समय धैर्य रख पाता तो वह जीवित होता , दोस्तों अक्सर जब भी कुछ नया काम। शुरू करते है आस – पास के लोग हमेशा कुछ ना कूह बोलते है आप कोशिश करे उनपे ध्यान ना दे कर अपना कार्य करते रहे ।
3.सिंह, ऊँट, लोमड़ी और कौआ : Short Hindi Stories for Kids

एक विशाल जंगल में एक शक्तिशाली सिंह रहता था। उसके तीन चालाक सेवक थे—एक कौआ, एक भेड़िया और एक लोमड़ी। वे तीनों हमेशा सिंह की चापलूसी करते थे ताकि उन्हें सिंह के शिकार का बचा हुआ मांस आसानी से मिलता रहे।
एक दिन, एक ऊँट अपने काफिले से बिछड़कर रास्ता भटक गया और उस जंगल में आ पहुँचा। सिंह ने जब उससे उसका परिचय पूछा, तो ऊँट ने बड़ी विनम्रता से अपनी व्यथा सुनाई। सिंह को उस पर दया आ गई। उसने ऊँट को ‘अभयदान’ (सुरक्षा का वचन) दिया और उसे अपना मित्र बनाकर अपने साथ रहने की अनुमति दे दी।
कुछ समय बाद, एक जंगली हाथी से लड़ते हुए सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह शिकार करने की स्थिति में नहीं रहा। कई दिनों तक जब सिंह और उसके सेवकों को भोजन नहीं मिला, तो तीनों चापलूसों ने ऊँट को मारने की योजना बनाई। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी बाधा सिंह का वह वचन था, जो उसने ऊँट को सुरक्षा के लिए दिया था।
लोमड़ी, कौआ और भेड़िया ने मिल योजना बनाई। वे तीनों सिंह के पास पहुँचे और बारी-बारी से अपने महाराज के प्रति निष्ठा दिखाने का ढोंग करने लगे।
सबसे पहले कौआ बोला, “महाराज, आप भूखे हैं, आप मुझे खा लीजिए।”
सिंह ने मना कर दिया।
फिर भेड़िया बोला, “महाराज, आप मुझे खा लीजिए।”
सिंह ने फिर मना कर दिया।
फिर लोमड़ी ने भी वही बात कही।
यह सब देखकर ऊँट भोला-भाला था। उसने सोचा कि ये सब अपने राजा के लिए बलिदान देना चाहते हैं।
सिंह ने अपने वचन की मर्यादा रखते हुए सबको मना कर दिया।
ऊँट, जो स्वभाव से बहुत सीधा और भोला था, इन तीनों के दिखावे को, सच समझ बैठा। उसने सोचा कि संकट के समय राजा के लिए प्राण देना ही धर्म है।
ऊँट बोला, “महाराज, आप मुझे खा लीजिए।”
जैसे ही उसने यह कहा, घात लगाए बैठे भेड़िए , कौआ और लोमड़ी उस पर टूट पड़े और उसे मार डाला। अंत में भूख से मजबूर होकर सिंह ने भी उसका मांस खा लिया।
इस प्रकार, अपनी अत्यधिक सरलता और गलत लोगों पर भरोसा करने के कारण ऊँट को अपने प्राण गंवाने पड़े।
कहानी से सीख : बुरी संगति में रहने से हमेशा नुकसान होता है, और बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
बुरी संगति का फल: दुष्टों की संगति में सज्जन व्यक्ति कभी सुरक्षित नहीं रहता।
अंधविश्वास से बचें: चापलूसों की बातों में आकर कभी भी अपनी सुरक्षा का त्याग नहीं करना चाहिए।
4.लोमड़ी और अंगूर : Short Hindi Stories for Kids

एक भूखी लोमड़ी जंगल में भोजन की तलाश कर रही थी। बहुत देर भटकने के बाद उसे एक बेल पर लटके हुए अंगूर दिखाई दिए।
अंगूर के बेल बहुत ऊंचे थे, लेकिन दिखने में रसदार और स्वादिष्ट लग रहे थे।
लोमड़ी ने छलांग लगाकर उन्हें पाने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार असफल रही।
उसने कई बार प्रयास किया—दौड़कर कूदी, उछली, यहां तक कि पेड़ पर चढ़ने की भी कोशिश की—लेकिन वह अंगूर तक नहीं पहुंच सकी।
थककर उसने हार मान ली।
फिर वह बोली, “ये अंगूर तो वैसे भी खट्टे होंगे। मुझे इनकी जरूरत नहीं।”
और वह वहां से चली गई।
असल में लोमड़ी अपनी असफलता को छुपाने के लिए ऐसा कह रही थी।
सीख: असफलता को स्वीकार करना और उससे सीखना बेहतर है, बहाने बनाना नहीं।
5. सच्चा भक्त: पुजारी और निष्ठावान कुत्ता : Short Hindi Stories for Kids

यह कहानी है उड़ीसा में स्थित एक छोटे से गांव की , एक पुजारी जिसका नाम दीनदयाल है , वह भगवान की भक्ति में हमेशा ही लीन रहते , वह प्रतिदान सुबह उठकर ठंडे पानी से स्नान करते और मंदिर जा कर पूजा करता ।वह भगवान विष्णु जी में आस्था रखते और दान – पुण्य को अपना कर्तृत्व मानते ।
जब भी पुजारी दीनदयाल जी पूजा करते ,एक कुकुर ( कुत्ता ) अक्सर वहां उपस्थित रहता , पुजारी जी अक्सर थोड़ा सा प्रसाद उस कुकुर को भी दे दिया करते ।
वह अक्सर ही भगवान विष्णु के पाठ और उनके अवतारों के बारे में अपने शिष्यों को पढ़ाया करते ।
इसी दिनचर्या के हिसाब से दिन बीतता गया और वह कुकुर प्रतिदिन मंदिर के बाहर ठहर जाता । और पुजारी की उसे प्रसाद ( मिठाई ) दे दिया करते ।
एक रात मूसलाधार बारिश हुई , आस – पास के इलाके में पानी भर गया था ।
अगली सुबह ,
जब पुजारी दीनदयाल जी सुबह – सवेरे उठे तो उन्होंने देखा आस – पास के इलाके में पानी भरा हुआ था।
पूरा रास्ता कीचड़ से भरा हुआ था ।
पुजारी ( मन ही मन सोचा ) : अगर आज में इस पानी से होकर मंदिर जाता हु तो अवश्य सेहत खराब हो जाएगी ।
क्यों ना आज घर में ही पूजा कर लिया जाए।
लेकिन एक तरफ वह कुकुर ( कुत्ता ) मंदिर पहुंज जाता है , वह उपर से नीचे तक भीग हुआ था और कांप रहा था , जब उस कुकुर ने देखा कि आज कोई भी व्यक्ति नहीं उपस्थित है तो मायूस हो कर मंदिर के प्रवेश स्थान पर सो जाता है ।
कुछ ही समय पश्चात् ,
एक अद्भुत घटना होती है , भगवान विष्णु जी स्वयंम प्रकट होते है ।
भगवान विष्णु जी कहते है कुकुर से : हम प्रसन्न हुए , तुम्हारी आस्था से आप बताओं आपको क्या चाहिए ?
कुकुर के आंखों से आंसू बहने लगे , कुकुर कुछ ही देरे में बोलने लगा ।
कुकुर : में कुछ नहीं चाहता हु प्रभु ।
भगवान विष्णु मुस्कुराए।
“तुम्हारी यही निष्काम भक्ति तुम्हें महान बनाती है। आज से हम तुम्हें मनुष्य का रूप और एक नई पहचान देते हैं।”
क्षण भर में कुत्ता एक मनुष्य में परिवर्तित हो गया—एक ऐसा मनुष्य, जिसके हृदय में करुणा, निष्ठा और सच्ची आस्था बसती थी।
कुकुर : आपका का शुक्रिया प्रभु ।
कहानी से सीख : सच्ची भक्ति केवल मंत्रों और अनुष्ठानों में नहीं होती, बल्कि निष्ठा, करुणा और प्रतीक्षा में भी होती है। भगवान उसी से प्रसन्न होते हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के प्रेम और विश्वास बनाए रखता है।
निष्कर्ष :
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” Top 5 Short Hindi stories for kids : laugh & learn ” शीर्षक वाली यह दिलचस्प हिंदी कहानी, पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ Hindi Stories for Kids “, ” सफलता की प्रेरणादायक कहानियां,” ,”Hindi Stories for Kids with morals ”,” short hindi stories for kids with moral“,” Short Hindi Stories for Kids”, ”Indian Real life Inspirational Stories” , ” युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी ” , ” Short Hindi Stories ” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !
ये भी पढ़ें : 3 Inspirational Stories for Kids: प्रेरणा से भरी कहानियाँ
ये भी पढ़ें : 10 Best Akbar Birbal Moral stories for Kids in Hindi
ये भी पढ़ें : सम्पूर्ण पंचतंत्र की कहानियाँ