एक नया सवेरा : Real Life Inspirational Hindi Stories

एक नया सवेरा : Inspirational Hindi Stories of Success

कुछ कहानियां ऐसी होती है जो हर एक पल को बयां करती है , जीवन के इस दौर में सभी संघर्ष कर रहे हैं और अपनी एक कहानी लिख रहे हैं। आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। ये कहानियाँ सभी उम्र के लोगों के लिए हैं ,आज के इस पोस्ट का शीर्षक है ” एक नया सवेरा : Inspirational Hindi Stories of Success ” प्रेरणा की ये कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि हर मुश्किल के पीछे एक नई शुरुआत छिपी होती है। यह प्रेरणादायक हिंदी कहानियां आपको हंसाती भी और सिखाती है, कठिनाइयों से भरा समय भी बीत जाएगा , चलिए शुरू करते है यह प्रेरणादायक कहानी ” एक नया सवेरा ” ।

एक नया सवेरा : Real Life Inspirational Hindi Stories

inspirational hindi stories
एक नया सवेरा : Inspirational Hindi Stories of Success

मेरी उम्र 22 वर्ष है , में एक छोटी से कंपनी में काम करता हूं , ज्यादा तनख्वा नहीं है मगर में कोशिश करता हु उससे काम चलाने की ।
मेरे घर में दो भाई और दो बहन है और मम्मी – पापा ।

पापा एक दर्जी है और मम्मी भी कुछ पैसे जोड़ लिया करती है दूसरों के घर में कुछ काम कर के । बड़ी बहन की शादी हो चुकी है , अब सब से बड़ा में हूं घर में ।

मेरे मम्मी हमेश कहती है : बेटा चिंता हमेशा चिता समान होता है , चिंता मत लेना में हु ना।

में भी खुश होकर बोल देता हु , ” हां मम्मी

मगर में कुछ और ही सोचता हु, ” बस पैसा कमाना और पैसा कमाना ” ।

मेने कई जगह जॉब इंटरव्यू ( job interview ) दिए , इस आशा में कि अगर में सलेक्ट ( select) हो जाऊंगा तो थोड़ा पैसे ज्यादा मिल जायेगे , मगर शायद ऊपर वाले को कुछ और ही पसंद है , में अक्सर ही असफल हो जाता हु ।

कई बार रोता भी हु , मगर फिर हौसला बुलंद कर आगे बढ़ता हु ।

क्योंकि जिंदगी यही है जो संघर्षों से भरी हुई होती है ।

इस हफ्ते कंपनी में सभी के पैसे बढ़ने वाले थे ,

मेने जब पूछा : किया मेरा भी तनख्वा बढ़ी है ?

जवाब आया : नहीं

दिल मानो टूट सा गया हो ,

में इस बात पर कोई बहस नहीं चाहता था ,

मेने अब फैसला किया अब मुझे इस कंपनी में काम नहीं करना अब ।

मेने फैसला किया अब मुझे पढ़ना है और आगे बढ़ना है ।

मेने हिम्मत की और एक अच्छा रिज्यूमे ( Resume or CV ) बनाया और कई सारी कंपनी में अप्लाई ( Apply) किया , मेने सोचा अब हो गया अब कॉल आएगी और जॉब इंटरव्यू देने जाना है ।

मगर यह इतना भी आसान नहीं था, में और कई जगह असफल हुआ , कुछ जगह मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा भी गया मगर में असफल रहा ।

मगर मैने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और इस कंपनी में चुप चाप काम करता रहा ।

एक बात बताऊं , आप किसी भी कंपनी को अपना मत समझे उसमें अक्सर हमे यह बताया जाता है, हम एक परिवार है , हम सभी एक है ,

मगर यह सब बस एक झूठ होता हैं ।

मगर आप बस इतना करे जाए और अपना काम करे थोड़ी बहुत बातें कर ले बस , क्योंकि यहां सब पैसे कमाने के लिए आते है और दिखाते है ऐसा जैसे हम आपकी हर समस्या सही करेंगे ।

मुझे दो महीने होने वाले है नाइट शिफ्ट ( Night shift ) में काम करते हुए मगर मुझे पे कोई ध्यान नहीं देता ।

में अपनी मानसिक समझ और तंदुरुस्त शरीर धीरे- धीरे खो रहा हु ।

में यह काम अभी नहीं छोड़ सकता क्योंकि घर पे बहुत दिक्कतें है ।

में कोशिश कर रहा हु , अपने आप को बेहतर करने के लिए और दूसरी जगह जॉब पाने के लिए ।

एक सवेरा मुझे फोन पे कॉल आया , इंटरव्यू के लिए बुलाया गया ।

मेने सोचा कि यह इंटरव्यू भी दे ही देता हु ।

में गया और इंटरव्यू दिया,

सवाल थोड़े कठिन थे, मगर मैने अपनी तरफ से कोशिश की अच्छा देने की ।

दो- तीन दिनों तक कोई सूचना नहीं मिली कि जॉब मिली या नहीं क्योंकि यह अक्सर ही कह देते है , ” आपको हम बता देंगे आप सलेक्ट ( select) हुए है या नहीं ” ।

इस बार भी ऐसा लगा कि नहीं हुआ ! थोड़ा में निराशा हुआ और बैठा , सोच रहा कहां गलतियां हो रही है मुझे से ?
मेने ज्यादा नहीं सोचा और फिर से अपनी पुरानी नौकरी पे चुप – चाप काम करने लगा ।

एक हफ्ते बाद मुझे कॉल आया

व्यक्ति : आप शुभम बोल रहे है ?

में : जी हा !

व्यक्ति : आपने कुछ दिन पहले इंटरव्यू दिया था ?

में : जी हा !

व्यक्ति : आपका सलेक्शन हो गया है ।

में : बस चुप और कुछ देर तक बोला ही नहीं ।

व्यक्ति : किया हुआ ?

में : हां हां बस यही बोलता रहा ,

कैसा हो जब आप चाहो वह हो जाए ?

लगन और प्रतिष्ठा के साथ किया गया हर एक कार्य हमें सफलता की ओर एक कदम आगे ले जाता है |

चाहे उसमें थोड़ा समय लग जाए, मगर वह होता जरूर है ।
अब कल का एक नया सवेरा मेरे लिए इंतजार कर रहा था । कुछ सीखने के लिए और कुछ सिखाने के लिए ”
मेरी यह कहानी यहां तक पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया !

कहानी से सीख : लगन और प्रतिष्ठा के साथ किया गया हर कार्य हमें सफलता की ओर एक कदम आगे ले जाता है

निष्कर्ष : 

दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” एक नया सवेरा : Real Life Inspirational Hindi Stories ” शीर्षक वाली यह  दिलचस्प हिंदी कहानी,  पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ Real Life Inspirational Stories “, ” सफलता की प्रेरणादायक कहानियां,” ,”Real Life Inspirational Hindi Stories ”,” Short Inspirational Hindi stories“,” Short Hindi Stories for Kids”, ”Indian Real life Inspirational Stories” , ” युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी ” , ” Real Life Inspirational Hindi Stories ” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !

ये भी पढ़ें 3 Inspirational Stories for Kids: प्रेरणा से भरी कहानियाँ

ये भी पढ़ें 10 Best Akbar Birbal Moral stories for Kids in Hindi

ये भी पढ़ें : 5 कहानियाँ जो आपको अपने लक्ष्य तक ले जाने को मजबूर कर देगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *