3 Real Life Inspirational Stories In Hindi
जीवन के इस दौर में सभी संघर्ष कर रहे हैं और अपनी एक कहानी लिख रहे हैं। आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। ये कहानियाँ सभी उम्र के लोगों के लिए हैं , आज के इस पोस्ट का शीर्षक है ” 3 Real Life Inspirational Stories In Hindi ” ये चुनिंदा कहानियाँ सभी उम्र के लोगों के लिए तैयार की गई हैं, हर एक कहानी आपको कुछ नया सिखाती है। इन्हें पढ़कर आपको अपने हौसले बुलंद करने की एक नई प्रेरणा मिलती है।
प्रेरणा की ये कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि हर मुश्किल के पीछे एक नई शुरुआत छिपी होती है।
1.हाथी : Real Life Inspirational Stories In Hindi for Success

एक छोटे से गांव में एक नया शर्कस का उद्घाटन होने वाला है , आस – पास के गांव से कई सारे लोग इक्ट्ठा हुए है सर्कस देखने के लिए ।
उस सर्कस के लिए कई जानवर भी लाए गए थे जैसे बंदर , हाथी , गोरिल्ला (Gorilla), शेर और भी कई सारे जानवर थे ।
एक व्यक्ति जो वहां सर्कस देखने आया था ,
उसने देखा इतना बड़ा हाथी एक रस्सी से बंधा हुआ है , जबकि उसे लोहे की जंजीरों से बांध कर रखना चाहिए ,वह सोच में पड़ गया और एक महाजन से पूछता है ।
व्यक्ति : भाई यह हाथी इतना बड़ा जानवर है और यह इतना शक्तिशाली होता है फिर भी यह एक मामूली रस्सी से बंधा हुआ और यह इतना शांत कैसे है , क्या यह यहां अपनी पूरी ज़िंदगी यही बिताना चाहता है ?
महाजन बोले : ऐसा इसीलिए है क्योंकि इन हाथियों को बचपन से ही इस रस्सी से बांध दिया जाता है, और जब यह छोटे होते है तो बहुत प्रयास करते है तो मगर रस्सी को तोड़ नहीं पाते क्योंकि उस वक्त इनमें इतना बल नहीं होता ।
धीरे – धीरे हाथी प्रयास तो करते है मगर कुछ समय बाद , यह मान लेते ही की यह रस्सी अब इन से नहीं टूट ने वाला है । और जब यह बड़े हो जाते है तो यह यकीन कर लेते है , इस रस्सी को वह तोड़ नहीं सकते । इसलिए इतने बड़े होने के बाद यह फिर प्रयास ही नहीं करते है ।
कहानी से सीख : इस हाथी की तरह ही हम सभी व्यक्ति पहले मिली असफलता के कारण यह मान लेते है कि यह काम हम से नहीं हो सकता यह असंभव है और बाद में हम प्रयास ही नहीं करते है । इसीलिए आप प्रयास करते रहे एक समय आयेगा जब आप काबिल बनेंगे तब आप यह रस्सी तोड़ अपनी जिंदगी जी सकेंगे ।
2. खिड़की ( एक नज़रिया) : Real life inspirational stories of success

एक माहौल में एक नया शादी शुदा जोड़ा किराए के मकान में रहने के लिए आए ।
अगली सुबह जब वह नाश्ता कर रहे थे तो पत्नी ने पास के खिड़की से देखा कुछ कपड़े धूप में सूखने के लिए फैले हुए थे और कहा ” लगता है इन लोगो को कपड़े भी धुलने नहीं आते कितने गंदे है “
पति को ऑफिस जाने के लिए देरी हो रही थी तो उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और ऑफिस के लिए निकल गया ।
कुछ दिनों बाद फिर कपड़े धूप पे सूखने के लिए फैले हुए थे यह देख पत्नी हंसने लगी और कहा ” कपड़े कैसे साफ करते है , शायद इन लोगों को पता नहीं, ना जाने कब सीखेंगे “
पति यह सब सुनता रहा मगर उसने कुछ नहीं कहा ।
अब ऐसा मानो कि यह रोज़ का हो गया था , जब भी पत्नी कपड़े फैले हुए देखती वह इसकी बुराई करने लगती ।
कुछ महीनों बाद , पति पत्नी सुबह – सुबह मिल कर नाश्ता कर रहे थे हर बार की तरह पत्नी ने उस छत की तरफ देखा और आज वह हैरान हो गई ।
पत्नी बोली : आखिर कार उन्हें अकल आ ही गई कि कपड़े कैसे धुलते है ।
पक्का ! किसी व्यक्ति ने उन्हें कहा होगा कभी तो कपड़े सही से धो लिया करें ,
और हंसने लगी ।
पति बोला : नहीं उन्हें किसी ने नहीं टोका ।
पत्नी : तुम्हे कैसे पता ?
पति : आज में सुबह जल्दी उठ गया था और इस खिड़की के कांच में धूल जमीं हुई थी उसे अच्छी तरह साफ कर दिया , इसलिए तुम्हे कपड़े साफ नज़र आ रहे है ।
कई बार ऐसा होता है , हम दूसरे व्यक्ति को ऐसे देखते है यह इस पर निर्भर करता है कि हम अंदर से खुद कितने साफ है । जब भी हम किसी के बारे में बुरा – भाल बोलते है उससे पहले हमें अपनी मनोस्थित ( नज़रिया ) देख लेना चाहिए और अपने आप से सवाल करना चाहिए कि क्या सामने वाले में हम बेहतर देखने के लिए तैयार है या फिर हमारी खिड़की में फिर से धूल जम गई है ।
कहानी से सीख : अपने नज़रिए को साफ रखे और सकारात्मक सोचे ।
3.समस्या को दूसरा पहलू : Real life inspirational stories of success

बहुत समय से एक व्यक्ति अपने कामों से कुछ दिनों की छुट्टी लेना चाहता था और आराम करना चाहता था ।
मगर ऑफिस (Office) में बहुत सारा काम होने की वजह से उससे छुट्टी नहीं मिल पाती थी , यहां तक उस व्यक्ति को रविवार को भी काम करना पड़ता था ।
वह यही सपना देखता की कुछ समय बाद वह अपना खुद का रेस्टोरेंट ( Restaurant ) शुरू करेगा मगर उसके पास पैसे की दिक्कत रहती तो उसने अपना यह सपने के लिए मेहनत करना भी छोड़ दिया था ।
कुछ दिन बाद ,
उस व्यक्ति को दो दिन की छुट्टी मिल गई क्योंकि ऑफिस में काम कम था ।
वह बहुत खुश हुआ और उसने फैसला किया कि अब इन दो दिन वह पूरी तरह से सोएगा ।
एक दिन बहुत बढ़िया से बीत गया , वह व्यक्ति बहुत खुश हुआ लेकिन अगला दिन रविवार था ।
उस व्यक्ति का एक लड़का था जो बहुत दिनों से अपने पिता के साथ खेलना चाहता था , मगर खेल नहीं पता था , क्योंकी उसके पिता अक्सर ही कामों में उलझे रहते थे आज वह अपने पिता के साथ खेलना चाहता था ।
मगर वह व्यक्ति तो सोना चाहता था और आराम करना चाहता था |
बच्चे ने अपने पिता को परेशान किया कि आप खेलिए मेरे साथ , आज खेलिए और रोने लगा ।
उस व्यक्ति ने इधर – उधर देखा और एक पुरानी काग़ज़ से एक काग़ज़ उठाया और देखा कि विश्व मानचित्र बना हुआ है ,
उसने उस काग़ज़ को फाड़ दिया और बच्चे से कहा आप इसे जोड़ो फिर में आपके साथ खेलूंगा ।
अब वह व्यक्ति सोचने लगा 4 या 5 घंटे अब आराम से सोने के लिए मिल जाएगा ।
और वह व्यक्ति सो गया ।
मगर पांच मिनट भी नहीं हुए थे ,
वह बच्चा आया और बोला : पिता जी मेने कर लिया , आपने जो काम मुझे दिया था मैने कर लिया ।
वह व्यक्ति बहुत हैरान हो गया इतनी जल्दी तुमने कर लिया उसे देख तो वह बिल्कुल सही था ।
व्यक्ति ने बच्चे से पूछा : तुम ने इतनी जल्दी कैसे इसे आसानी से जोड़ लिया ?
बच्चे ने बोला : पीछे एक बिल्डिंग ( bulding ) बनी हुई है ,तो में एक तरफ से जोड़ता गया और यह बन गई ।
और उस बच्चे के दोस्त आ जाते है तो वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने चला जाता है ।
वह व्यक्ति जब पीछे वाला चित्र देख है तो एक रेस्टोरेंट की थी उस चित्र को देख वह बहुत भावुक हुआ ।
और सोचने लगा मेने हमेशा पैसा जोड़ने में ध्यान दिया, फिर भी आज तक अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाया और उससे भी ज्यादा दुख इस बात का कि उसने अपने सपने के बारे में सिर्फ सोचने के बजाय कभी भी काम करना शुरू ही नहीं किया ।
कहानी से सीख : इस कहानी से हमें दो सीख मिलती है ।
पहला : कई बार जीवन में ऐसी समस्याएं होती है जो देखने में काफी बड़ी लगती है , मानो ऐसा उसे पार कर पाना बहुत कठिन हो या असंभव हो , लेकिन जब हम उसी समस्या को दूसरे पहलू से देखते है तो वह आसान हो जाती है , जैसा इस बच्चे ने किया । आपके सामने भी जब कोई समस्या आए तो उसे अलग नजरिए से देखिए फिर हर एक समस्या चुनौती नहीं खेल लगेगा
दूसरा : सिर्फ सोचने से अच्छा , आप काम करना शुरू करे , जैसे भी हो करते रहे अगर असफल हो रहे है तो अपनी गलतियों से सीखे और कोशिश करते रहे नहीं तो पछतावा हमे जिंदगी भर रुलाता ही है , काश हमने यह काम कर लिया होता , काश हमने वह काम कर लिया होता , हार मत मानिए ।

निष्कर्ष :
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” 3 Real Life Inspirational Stories In Hindi : जो जीवन बदल दें ” शीर्षक वाली यह दिलचस्प हिंदी कहानी, पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ Real Life Inspirational Stories “, ” सफलता की प्रेरणादायक कहानियां,” ,”Real Life Inspirational Stories In Hindi”,” Short Real Life Inspirational stories“,” Short Hindi Stories for Kids”, ”Indian Real life Inspirational Stories” , ” युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी ” , ” Short Hindi Stories ” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !
ये भी पढ़ें : 3 Inspirational Stories for Kids: प्रेरणा से भरी कहानियाँ
ये भी पढ़ें : 10 Best Akbar Birbal Moral stories for Kids in Hindi