Top 3 Akbar Birbal Stories in Hindi for Kids
हंसी और सीख से भरी अकबर बीरबल की शानदार हिंदी कहानियां Top 3 Akbar Birbal Stories in Hindi जो मनोरंजन के साथ अच्छी सीख भी देती हैं। ये कहानियां बच्चों को न सिर्फ हंसाती हैं, बल्कि उनकी सोचने की क्षमता और समझदारी को भी बढ़ाती हैं। अकबर और बीरबल की मजेदार बातों और चतुराई भरे जवाब आपको हैरान कर देंगे। हर कहानी के अंत में एक सुंदर नैतिक शिक्षा मिलती है, जो बच्चों को अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देती है। तो चलिए, इन रोचक कहानियों के साथ हंसी और सीख की दुनिया में खो जाते हैं |
1.पान का चूना : Akbar Birbal Stories in Hindi

शहंशाह अकबर और बीरबल बगीचे में खाना खाने के बाद टहल रहे थे , अचानक ही शहंशाह अकबर को पान खाने की इच्छा हुई !
शहंशाह अकबर ने पास के सिपाही को सूचना दी ,
कुछ देर बाद ,
शाही पनवाड़ी पान ले कर आए और शहंशाह अकबर के साथ ही साथ बीरबल जी ने भी पान खाया ।
कुछ समय पश्चात्,
शहंशाह अकबर ने शाही पनवाड़ी से कहा : आप कल आधा किलो चूना लेकर दरबार में आए !
यह सुन आस पास के सिपाही , पनवाड़ी और बीरबल हैरान हो गए आधा किलो चूना !
पनवाड़ी ने कहा : जी हुजूर !
बीरबल ने कहा : हुजूर आप यह आधा किलो चूना क्यों मंगा रहे है इसके पीछे कोई वजह ?
शहंशाह अकबर ने कहा : तुम देखते रहो बीरबल हम क्या करते है ।
बीरबल भी सोच में पड़ गए ,
अब अगली सुबह दरबार में ,
पनवाड़ी आधा किलो चूना ले कर दरबार में पहुंचे ,
अब सभी दरबारी यही जानना चाहते थे इस आधा किलो चुने का शहंशाह अकबर क्या करेंगे ,
तभी ,
शहंशाह अकबर ने आदेश दिया कि आपको यह आधा किलो चूना खाना है !
पनवाड़ी ने बिना झिझक किए चूना खाने लगे और एक तरफ बीरबल जी बैठ के मुस्कराने लगे !
कुछ ही देर में पनवाड़ी ने चुना खा लिया ।
शहंशाह अकबर के साथ ही साथ सब लोग सोच में पड़ गए कि यह कैसे हो सकता है और तुमने कैसे इतना चुना खा लिया ?
पनवाड़ी : जहांपनाह ! जब आपने मुझे आधा किलो चूना लाने के लिए कहा , तो में सोच में डूबा गया ,
कि आप ने मुझे इतना सारा चुना क्यों लाने के लिए कहा है !
मेरी पत्नी ने मुझे बताया यह हो सकता है, कि आपने शहंशाह अकबर के पान में , अपने ज्यादा चुना डाल दिया हो और उन्हें मुंह में झाले हो गए हो ? , इस कारणवश हो सकता है यह मेरे लिए एक सज़ा हो|
में बीरबल जी के पास गया, उन्हें मेरे और मेरी पत्नी की सारी बात बताई इस विषय को लेकर ।
बीरबल जी ने बताया : शहशांह अकबर का आदेश है तो चूना लेकर तो दरबार में आना ही होगा और फिर उन्होंने मुझे बताया कि बहुत सारा घी पी कर दरबार में आने को इससे ज्यादा चूना खाने से हानि नहीं होगी जैसे मेरे मुंह में झाले होना , दस्त और पेट में जलन होना !
पनवाड़ी ने कहां : जहांपनाह ! आप इस सल्तनत के सरताज है मुझे मेरी गलती के लिए माफ करें में भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करूंगा मुझे माफ करें !
शहंशाह अकबर खड़े हुए और मुस्कुराते हुए कहा : हमने जो तुम्हें आदेश दिया तुमने उसका अच्छे से पालन किया हमारे लिए यह ही बहुत है और हम इस बात से बहुत खुश है बीरबल ने आपकी सहायता की ।
शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा : बीरबल तुम हमेशा ही अच्छे और सच्चे का साथ देते इससे हम बहुत खुशी है कि आप हमारे नौ रत्नों में से एक है ।
शहंशाह अकबर ने पनवाड़ी को माफ किया और कहा अपनी गलती समझ कर उस पर सुधार करना ही जीवन का सत्य है , साथ ही साथ पनवाड़ी को उसकी दिलेरी के लिए इनाम भी सौंपा गाय !
कहानी से सीख :
जब भी आपके सामने कोई चुनौती आए तो धैर्य से काम लिजिए ज्यादा खुशी में या जल्दबाजी में अक्सर ही हम गलतियां कर देते है तो संयम और सूझ बुझ से काम ले और अपने गलतियों से डरने के बजाय उसे समझ कर सुधार करे |
ये भी पढ़ें : सोने का खेत – Akbar and Birbal stories for kids
2.बैगन या बे-गुण : Akbar Birbal stories in Hindi with Moral

शहंशाह अकबर और सभी दरबारी और साथ ही बीरबल खाने का आनंद ले रहे थे ।
रानी साहिबा, शहंशाह अकबर को बैगन की सब्जी परोस ती है ।
और सभी खाने के आनंद लेते है ,
तभी ,
शहंशाह अकबर : आप सभी बताए , बेगन खाने के क्या फायदे होते है ?
एक दरबारी ने बताया : बैगन खाने से हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है ।
दूसरे दरबारी ने बताया : जहांपनाह ! यह पंचतंत्र के सुधार के लिए बेहतर होता है ।
शहंशाह अकबर ने बीरबल से पूछ : आप बताए बीरबल इसके फायदे ?
बीरबल : जहांपनाह , सभी दरबारियों ने सही बताया है इसके साथ ही साथ बैगन मानसिक स्वस्थ को भी बढ़वा देने में मदद करता है और यह कई सारी औषधियों में भी उपयोग होता है और जहांपनाह अगर हम बैगन को गौर से देखे तो इनके सर पे भी एक ताज होता है ।
बैगन पे ताज होता यह बात सुन सभी लोग हंस पड़े और आज की रात सुखद के साथ बीत गई ।
अब कुछ हफ्तों बाद शहंशाह अकबर और बीरबल एक साथ बगीचे में टहल रहे थे ।
शहंशाह अकबर ने बैगन देखा और उन्होंने कुछ सोचा।
कुछ देर बाद ,
शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा : बीरबल यह बैगन देखो कितना बेस्वाद और भद्दा होता है ।
बीरबल ने कहा : जी जहांपनाह ! आप सही कह रहे इसका रंग भी आकर्षित नहीं होता है इसके तो नाम में भी बे – गुण आता है !
शहंशाह अकबर एक स्थान रुक और गुस्से में बीरबल से बोले : बीरबल हम जो भी कहते है उन्हें तुम ठीक ठीक बताते हो , उस रात हमने बैगन की इतनी विशेषताएं की और आज तुम इसके नुकसान और बे – गुण बता रहे हो ।
तुम दोनों पक्ष में कैसे सही हो सकते हो ?
बीरबल ने अपने हाथ जोड़े और कहा : हुजूर में आपका नौकर हु बैगन का नहीं ।
शहंशाह अकबर , बीरबल का यह जवाब सुन बहुत खुश हुए और उनकी पीठ थप – थपाई।
फिर कुछ देर बाद बीरबल ने कहा जहांपनाह हर एक चीज के फायदे के साथ नुकसान भी होते है ।
और हंसते हुए कहा मगर जहांपनाह में आपके साथ ही हु ।
कहानी से सीख : सामने वाले को ऐसा जवाब दो जो समझदारी भरा हो—बात भी साफ हो जाए, किसी को बुरा भी न लगे, और आपकी बात पर कोई सवाल भी न उठा सके।
3.जितनी लंबी चादर हो , उतने ही पैर पसारोंं : Story for Kids in Hindi Akbar Birbal

शहंशाह अकबर ने जब बीरबल को नौ रत्नों में घोषित किया तब सभी दरबारी बीरबल से ईर्ष्या करने लगे ।
और सभी दरबारियों को यह बात खट्टी थी बीरबल इस बार भी बाजी ना मार जाए।
एक दिन दरबार में एक दरबारी ने आपत्तिजनक दिखाई और कहा : जहांपनाह ! आप अक्सर ही बीरबल को मौका देते है हम सभी भी उतना ही योग्यता रखते है , जितना कि बीरबल , इसलिए जहांपनाह हम चाहते है आप हमे भी एक मौका दे हमारी योग्यता को परखने का ।
शहंशाह अकबर सोच में डूब गए और उन्हें कहा ठीक है ।
आप लोग कल दरबार में आए ,
सभी लोग दरबार में एकत्रित हुए और शहंशाह अकबर ने एक दो हाथ लंबी दो हाथ चौड़ी चादर दी ,
शहंशाह अकबर ने कहा : आपको इस चादर से मुझे ढकना है ।
सभी दरबारियों ने एक साथ कहा यह तो हो जाएगा जहांपनाह , फिर शहंशाह अकबर लेट गए और सब शहंशाह अकबर को ढकने लगे मगर कर नहीं पाए !
कभी पैर ढकते तो सर वाला हिस्सा बच जाता तो , फिर सर ढकते तो पैर बच जाता ,
सब ने घंटों प्रयास किया लम्बा तिरछा कर सब ने प्रयास किया ।
फिर एक दरबारी बोले जहांपनाह : यह चादर आपके आकर की नहीं है इसी कारणवश यह छोटी पड़ रही है आपको ढकने के लिए ।
अब शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा : बीरबल एक बार आप भी प्रयास करे ।
शहंशाह अकबर फिर लेट गए और चादर पसारी,
बीरबल ने कहा जहांपनाह , आप यह अपने पैर सिकुड़ लीजिए , और बीरबल ने शहंशाह अकबर को चादर से पूरी तरह ढक दिया ।
और अंत में बीरबल ने कहा : जितनी चादर हो हमे उतने ही पैर पसारने चाहिए ।
कहानी से सीख : अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के बजाय उसे सही समय पर सही तरीके से उपयोग करें।
खुद पर विश्वास रखें और समय के साथ खुद को बदलते रहें—यही प्रकृति का नियम है।
ये भी पढ़ें :10 Best Akbar Birbal Moral stories for Kids in Hindi
निष्कर्ष :
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ” Top 3 Akbar Birbal Stories in Hindi for Kids: Laugh & Learn ” शीर्षक वाली यह दिलचस्प हिंदी कहानी, पसंद आई होगी , ऐसी और भी “ अकबर और बीरबल की मजेदार हिंदी कहानियाँ “, ” छोटी कहानियाँ ( Chhoti Kahaniyan),” ,”Akbar Birbal Stories in Hindi”,” Best Short Hindi Stories of Akbar birbal“,” Short Hindi Stories for Kids”, ”Akbar Birbal hindi kahaniyan with Moral ” , ” Short Hindi Stories ”, ” Short Akbar Birbal Stories in Hindi” की कहानी पढ़ने के लिए, हमारे ब्लॉग www.Sagadoor.in पर बने रहे , धन्यवाद !